अबनाः रिपोर्ट के अनुसार बैरूत के एक राजनीतिक विश्लेषक इब्राहीम मूसवी ने यमन में सउदी आक्रामकता को घृणास्पद कार्यवाही बताते हुए कहा है कि इस हमले के कारण दुनिया में आले सऊद को उपेक्षित निगाहों से देखा जाएगा और लोगों के दिलों में सऊदी अधिकारियों के लिये नफ़रत में बढ़ोत्तरी होगी।
उन्होंने सऊदी सैन्य कमांडर द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान कि सऊदी अधिकारियों का यमन प हमले रोकने का कोई इरादा नहीं है कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह के बयान से आले सऊद को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
उन्होंने यमन पर आले सऊद की आक्रामकता को यमन की संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए कहा है कि रियाद हुकूमत इस ख़ून ख़राबे को बंद करने का इरादा नहीं रखता है।
उन्होंने कहा है कि यमन में सऊदी अरब बुला रोक टोक अपनी आक्रामकता जारी है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस आक्रामकता को चुप तमा शाई की तरह देख रही है जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि सऊदी अरब के इस अवैध हमले से दुनिया में और विशेष तौर पर मध्यपूर्व में आले सऊद के खिलाफ नफ़रत बढ़ेगी।
गौरतलब है कि यमन में आले सऊद की आक्रामकता से दुनिया भर में रियाद सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं।
5 अप्रैल 2015 - 17:56
समाचार कोड: 681427
बैरूत के एक राजनीतिक विश्लेषक इब्राहीम मूसवी ने यमन में सउदी आक्रामकता को घृणास्पद कार्यवाही बताते हुए कहा है कि इस हमले के कारण दुनिया में आले सऊद को उपेक्षित निगाहों से देखा जाएगा और लोगों के दिलों में सऊदी अधिकारियों के लिये नफ़रत में बढ़ोत्तरी होगी।